यामाहा (Yamaha) ने हाल ही में भारत में YZF-R15M, MT-15 V2.0 और Ray ZR 125 Fi Hybrid का MotoGP Edition लॉन्च किया है। साथ ही इस बार जापानी कंपनी Yamaha भारत में Aerox 155 मैक्सी स्कूटर के MotoGP Edition को भी लेकर आई है। नए वेरिएंट की कीमत 1,48,300 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यामाहा ने कहा है कि यह नया स्कूटर सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। मोटोजीपी वेरिएंट के अलावा, Aerox 155 स्कूटर चार कलर विकल्पों- मेटालिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू, ग्रे वर्मिलियन और सिल्वर में उपलब्ध है।
Yamaha Aerox 155 MotoGP Edition भारत में लॉन्च किया गया
Yamaha Aerox 155 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 1,44,800 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक, उनका लिमिटेड एडिशन स्कूटर क्लास-डी हेड लैंप से लैस है, जो अंधेरी रात की सड़कों को चमकदार बना देगा। साथ ही पिछले पहिये को फिसलने से बचाने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।
Aerox 155 में 155 सीसी का ब्लू कोर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन टेक्नोलॉजी ऑफर करता है। यह इंजन YZF-R15M और MT-15 V2.0 में भी मौजूद है। यह इंजन 14.79 बीएचपी की पावर और 13.9 Nm टॉर्क आउटपुट देता है। साथ ही यह इंजन OBD2-compliant engine है, जो E20 ईंधन (80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण) पर चलने में सक्षम है।
आपको बता दें कि इससे पहले लॉन्च हुए YZF-R15M, MT-15 V2.0 और Ray ZR 125 Fi Hybrid के MotoGP एडिशन की कीमत क्रमश: 1.97 लाख रुपये, 1.73 लाख रुपये और 92,330 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यामाहा वर्तमान में भारतीय बाजार में R3 और MT-03 बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों मॉडल दिसंबर में भारतीय बाजार में आ जाएंगे। Yamaha R3 पहली फुल-फेयर्ड स्पोर्ट बाइक है और दूसरी Yamaha MT-0 नेकेड स्ट्रीटफाइटर मॉडल है।
Latest Post-
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌
- Maruti Suzuki Servo लंच को तैयार! कीमत सुन लोग हो जाएंगे बेहाल
- नई होंडा एक्टिवा की नई मॉडल ने भारतीय सड़कों पर मचाया तहलका