भारतीय मार्केट में आने के साथ ही धमाल मचाने वाली Honda Shine 125 को कंपनी दोबारा से अपडेट करने जा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट द्वारा खबरे आ रही है कि होंडा मोटर कंपनी अपने सबसे प्रसिद्ध और सबसे पहला लोकप्रिय बाइक Honda Shine 125 को बदलाव के साथ लॉन्च कर सकती है। दरअसल, जब होंडा शाइन 125 को लॉन्च किया गया था तब कुछ एक्सपर्ट ने इससे थोड़ी नाराजगी जताई थी, यह कहते हुए कि इसके फीचर्स उतने कमाल के नहीं हैं। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इसी को देखते हुए इसमें बदलाव करने पर विचार कर रही है।
आगे की खबर में हम आपको Honda Shine 125 (Update) में आने वाली उन सभी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो फिलहाल खबरों के माध्यम से ऑटो बाजार में फैल रहा है। जिसमें इसके इंजन पावर से लेकर फीचर्स तक शामिल हैं।
Honda Shine 125 इंजन
खबरों की मानें तो मौजूदा बाइक के तरह इसमें भी आपको 123.94 cc की air-cooled इंजन देखने को मिल सकती है, जो कि 7500 rpm पर 10.74 PS की पावर जनरेट करने में सक्षम मानी जाती है। साथी इस कमयूटर बाइक में आपको 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया जा सकता है। और इसके आगे वाले टायर में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Honda Shine 125 फीचर्स
कंपनी के द्वारा अपडेट की जा रही है Honda Shine 125 में आपको कुछ नए और खास फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। जिसमें कि एवीएस सिस्टम, फ्युल गेज, USB मोबाइल चार्जर, और स्टैंड इंडिकेटर शामिल हैं। वहीं, बेसिक के तौर पर इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल टैकोमीटर, और इंजन ऑफ बटन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Hero Super Splendor 125 2.O के आगमन पर बजने वाली है Honda की बैंड, मचेगा…
Honda Shine 125 माइलेज
कंपनी के सूत्रों की मानें तो इस कमयूटर बाइक में आपको लगभग 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा सकता है। जिससे एक लंबी सफर तो नहीं लेकिन अच्छी खासी दूरी तय की जा सकती है। वहीं, यह बाइक आपको लगभग 55 – 60 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम हो सकती है।
Honda Shine 125 कीमत
इसके कीमत की बात की जाए तो खबरों के अनुसार इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग Rs 80,000 के आस-पास हो सकती है।
Latest posts:-
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌