Mahindra ने पिछले साल नए XUV700 के लॉन्च के साथ नए लोगो को पेश किया था, जो ट्विन पीक्स लोगो के साथ आने वाला पहला मॉडल था। अब कंपनी अपने रेंज के अन्य प्रॉडक्ट्स में भी नए लोगो को शामिल कर रही है।
महिंद्रा XUV700 के बाद, Scorpio–N और Scorpio Classic में इस नए लोगो को जोड़ा गया था। वहीं, सबसे आख़िर में XUV300 में नया लोगो देखने को मिला। अब नई स्पाई तस्वीरों में, बोलेरो एसयूवी में नए लोगो को देखा गया है।
ये भी पढ़े:– Mahindra Thar 5 Door 2023: टेस्टिंग के दौरान दिखी बड़ी Mahindra Thar,जानिए कार में क्या होगा खास..
तस्वीरों में महिंद्रा Bolero के स्पेयर वील कवर पर नया ट्विन पीक्स लोगो मौजूद हैं। यह बात अभी साफ़ नहीं है, कि यह टेस्ट मॉडल है या लोकल डीलरशिप पर ले जाया जा रहा एक रेङी टू सेल वाहन लेकिन इतना ज़रूर पता चला कि यह बोलेरो नए लोगो के साथ आने वाला ब्रैंड का पांचवां मॉडल ज़रूर बन सकती है। उम्मीद है कि, इसका फ़ेसलिफ़्ट मॉडल तैयार किया जा रहा है, हालांकि इस बात की पुख़्ता News24 अपनी तरफ से नही करता।
कितने वेरीएंट्स आती है Mahindra Bolero ?
महिंद्रा बोलेरो मौजूदा समय में तीन वेरीएंट्स में ऑफ़र की जाती है। इसमें 1.5-लीटर, तीन-लीटर, एमहॉक75 डीज़ल इंजन ग को ऑफर किया जाता है, जो 75bhp का पावर और 210Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
ये भी पढ़े:- Mahindra ने पेश की 5 नई Electric SUV, जानिए लॉन्चिंग डिटेल्स…
क्या है नऐ 2022 वेरीएंट कीमत ?
आपको बतादें महिंद्रा bolero 2022 वेरिएंट की कीमत 9.31 लाख से शुरू होकर 10.24 लाख (ex -Showroom) तक जाती है।
Latest Post –
- Bajaj CNG Bike: इसी महीने आ रही है दुनिया की पहली CNG बाइक, बजाज ने किया ऐलान
- Bike Care Tips: भीषण गर्मी में ऐसे रखें अपने बाइक का ख्याल
- Bajaj Pulsar 125: डिजिटल स्क्रीन और ABS मोड के साथ पल्सर 125 बाइक का नया वेरिएंट लॉन्च
- क्या आप 1 लाख से कम कीमत में शानदार माइलेज और फीचर्स वाली बाइक की तलाश में हैं? तो यहां देखिये टॉप 5 बाइक्स पर एक नजर
- Best Selling Car: देखें भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की पूरी डिटेल्स?